हर snacks
के साथ हरी चटनी हर कोई
पसंद करता है | हरी चटनी को समोसे , कचोरी , डोसे , पनीर टिका
, ब्रेड पकोड़े , दाल के पकोड़े और भी खूब सारी चीजों के साथ खा सकते है |
सामग्री :-
हरा धनिया एक बड़ा गुच्छा (कटा हुआ )
पुदीना आधा गुच्छा (पत्ते )
अदरक एक इंच टुकड़ा
हरी मिर्च 4-5
निम्बू रस (आधे निम्बू का रस )
चीनी (यदि डालना चाहो )
नमक
विधि :-
धनिया व पुदीना को साफ़ करके अच्छे से पानी में धो लीजिये |अदरक को भी साफ़ कर लीजिये |

हरा धनिया ,पुदीना ,अदरक ,हरी मिर्च ,चीनी ,नमक व निम्बू का रस मिला के एक मिक्सी में बिना पानी डाले बारीक़ पिस लीजिये |स्वादिष्ट हरी चटनी तैयार है |
अब आप किसी भी snacks के साथ खा सकते है |
और हाँ आप इसको फ्रिज में 4-5 दिन
रख सकते है |हमें आपका experience जरुर बताये |
👉 MONA LOVE FOOD

0 Response to "Hari chatney ( हरी चटनी ) "
Post a Comment