टाइम पास के लिए नमक पारे सबसे ज्यादा पसंद किये जाते है | ये स्वादिष्ट तो होते ही है साथ ही हर Age के इसको खा सकते है | इनको बनाना भी आसान है |
ये India के हर राज्य में पसंद किये जाते है | तो दोस्तों आज इसी रेसिपी को सीखेंगे |
ये India के हर राज्य में पसंद किये जाते है | तो दोस्तों आज इसी रेसिपी को सीखेंगे |
Total Time :- 30-40 Minutes
सामग्री :-
मैदा 500 gm
अजवाइन 1 छोटी चम्मच
तेल 125 ml आटे में डालने के लिए
तलने के लिए तेल
चाट मसाला ( इच्छा अनुसार )
नमक 1 छोटी चम्मच
जीरा 1 छोटी चम्मच
विधी :-
एक बर्तन में मैदा छान कर निकाल लो | अब इसमें तेल ,नमक और जीरा या अजवाइन डाल लो |
सबको अच्छी तरह से मिला लीजिये और गुनगुने पानी में इसको आटे जैसे गूँथ लीजिये |
चकले पर मोटा गोल बेल लीजिये और चाक़ू की help से अपनी मन पसंद design (डिज़ाइन) में काट लो |
जेसे चोकोर ,आयताकार या काजू जेसे |
कटे हुए टुकडो को एक थाली में अलग अलग रख दीजिये | बाकि गोलों से भी बना लीजिये |
कढाई में तलने के लिए तेल को गरम कीजिये और ये भी ध्यान रखिये की तेल ज्यादा गरम ना करे |
अब गरम तेल में काटे हुए टुकड़ो को थोडा थोडा करके डाले और अच्छे से फ्राई कर ले |
आंच medium ही रखनी है नही तो स्वाद ख़राब हो जायेगा |
जब ये हलके ब्राउन होने लगे तो इनको किसी पेपर नैपकिन बिछी प्लेट में निकाल लो ताकि उनपे extra तेल न रहे |
इसी type से सारे नमक पारे तल कर निकाल लीजिये |
अब इनको ठण्डा होने के लिए हवा में खुला छोड़ दीजिये |
अब जो नमक पारे तैयार हुए है उनको 40-45 दिन तक स्टोर करके रख सकते है |
जब इच्छा करे तब आनंद से खाइये |
इसको आप चाय के साथ भी मजे से खा सकते है |
हम उम्म्मीद करते है की ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी और यदि आप ट्राई करे तो हमें comment करके जरुर बताये|
और हमारे Facebook पेज से जुड़ने के लिए लिंक पे क्लिक करे और हमारा पेज like करे
0 Response to "स्वादिष्ट नमकपारा ( Tasty Namakpare )"
Post a Comment